Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

फर्जी शादी कर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के पास 50 हजार रुपए और फर्जी आधार कार्ड बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर।  एक युवक को झांसा देकर उससे फर्जी शादी करने और दस लाख रुपये की ठगी करने वाली आरोपी लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
वंसुधरा फेस 1 निवासी दीपक कक्कड़ पुत्र स्व. ओम प्रकाश कक्कड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके माता-पिता का देहांत हो चुका है और बहनों का विवाह हो चुका है। परिवार में वह अकेला है। कुछ माह पूर्व उन्होंने अपनी कृषि भूमि बेची है। दो मई को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को हाईकोर्ट नैनीताल की वकील अंकिता शर्मा बताया और गलती से कॉल लगने की बात कही। इसके बाद वह चैटिंग करने लगी। प्रेम का नाटक करते हुए बीती 27 मई को पिपलिया मन्दिर सकैनिया गदरपुर में फर्जी शादी की और उनके घर आकर रहने लगी। आरोप है कि पांच जून की शाम वह 30 लाख रुपये नहीं देने पर उसकी हत्या कर खुद आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। इस पर उन्होंने डरकर 112 नंबर पर पुलिस को कॉल किया और फिर अपने जीजा को कॉल कर घर बुलाया। इसके बाद पता चला कि वह हाईकोर्ट की वकील नहीं है और उसका सही नाम भीमनगर खरमासा कुंडेश्वरी काशीपुर निवासी हिना रावत पुत्री बलवन्त सिंह रावत है। उसका मोबाइल चेक करने पर पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है और अपने गिरोह के लोगों के साथ मिलकर लोगों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad

पुलिस ने आरोपी हिना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस ने आरोपी हिना को किच्छा रोड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला से डरा-धमकाकर वसूले गए 50 हजार रुपये और एक फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो आरोपियों को जिला बदर करने के दिये आदेश, दो के नोटिस निरस्त
Ad

पुलिस के मुताबिक, हिना नामी वकीलों के नाम का इस्तेमाल करके कोर्ट में मामलों को निस्तारित कराने का झांसा देती थी। साथ ही बड़े-बड़े अपराधियों से साठगांठ करके उन्हें कानूनी पचड़ों से निकालने के नाम पर रुपये ऐंठती थी। वह आपराधिक मामलों में रियायत दिलाने या जमानत दिलवाने का झूठा आश्वासन देकर लाखों की रकम वसूलती थी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉