उत्तराखण्ड

दन्या क्षेत्र के नैनौली गांव में मां के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो कर दी मां की हत्या

Ad

था नही मिलने पर कर दी मां की हत्य

Ad

कल 7-12-24 को सायं थाना दन्या क्षेत्र के ग्राम नैनौली में एक व्यक्ति द्वारा अपनी मां की हत्या करने का मामला सामने आया, वादी लीलाधर भट्ट निवासी नैनोली की तहरीर पर थाना दन्या में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 103(1) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Ad

श्री देवेंद्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना दन्या पुलिस बल और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद को भी तत्काल मौके पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाकर पांच साल के बच्चे का शव किया बरामद, बीती शाम आंगन से उठा ले गया था गुलदार

मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम द्वारा मृतका गोपुली देवी उम्र-62 वर्ष पत्नी लीलाधर भट्ट निवासी नैनोली थाना दन्या अल्मोड़ा के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचायतनामा आदि कार्यवाही की गई।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा दबिश देकर आज दिनांक 08/12/2024 की प्रातः हत्यारोपी गोकुल भट्ट उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र लीलाधर भट्ट निवासी नैनोली थाना दन्या अल्मोड़ा को दन्या अल्मोड़ा रोड जागनाथ होटल से 50 मीटर पहले दन्या की ओर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।अभियुक्त नशे का आदी है, नशे के लिये पैसे मांगने पर नही मिले तो मारपीट कर मां की हत्या कर दी

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को 11वीं के छात्रों ने दी विदाई, बिताए पलों को याद कर भावुक हुए कई छात्र, मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को बनाया यादगार

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-
गोकुल भट्ट उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र लीलाधर भट्ट निवासी नैनोली थाना दन्या अल्मोड़ा
पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष धौलछीना श्री विजय नेगी
2-अपर उ0नि0 श्री पुष्कर खाती,थाना दन्या
3- हेड कानि0 श्री राजेन्द्र सिंह पांगती, थाना दन्या
4- कानि0 श्री प्रेम सिंह,थाना दन्या
5-कानि0 श्री धनी राम, थाना धौलछीना

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉