Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

स्कूल जाने के दौरान छात्रा से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिथौरागढ़ में मनचले ने स्कूल जाने के दौरान छेड़छाड़ कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी स्कूल जा रही थी, तभी जितेन्द्र ने उसे छेड़ा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र के खिलाफ धारा 74 बी.एन.एस. और 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़,  रेखा यादव ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को तुरंत निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, परवेज अली के मार्गदर्शन में एसएचओ ललित मोहन जोशी की टीम ने आरोपी जितेन्द्र कुमार, पुत्र मोहन लाल, निवासी  पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के बाद कोर्ट में पेश किया गया है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉