उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून में दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आधार, पैन कार्ड नकली दस्तावेज बरामद

Ad

देहरादून:-  देहरादून में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला के पास आधार, पेन कार्ड जैसे नकली दस्तावेज मिले हैं। इस कारण महिला को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अवैध रूप से रही दूसरी महिला को वापस बंग्लादेश भेजा जाएगा।

Ad

गिरफ्तार अभियुक्ता कोविड के दौरान अवैध रूप से बार्डर क्रॉस करके भारत आई थी। भारत आने के बाद हिंदू महिला भूमि शर्मा के नाम से महिला ने अपने फर्जी दस्तावेज बनवा लिए थे। यहां रहने के लिए बबली खातून से भूमि शर्मा बन देहरादून में ही एक हिंदू युवक से विवाह कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त दीपक सिंह बिष्ट ने वित्तीय सहायता प्राप्त कर मीनाक्षी एंटरप्राइजेज की करी स्थापना, ग्रामीण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का सफल मॉडल
Ad

गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रहने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। फर्जी दस्तावेज बनाने में अभियुक्ता की सहायता करने वाले भी पुलिस के रडार पर हैं।

वहीं हिरासत में ली गई अन्य बांग्लादेशी महिला भी वर्ष 2023 में अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी।  वह मजदूरी का कार्य करती थी। महिला को भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार जल्द बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा। ऑपरेशन कालनेमि के तहत जनपद में अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा पूर्व में कार्यवाही की जा चुकी है। फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से रह रहे 8 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करके जेल भेजा जा चुका है।

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉