Medical
राष्ट्रीय

फर्जी इंटेलिजेंस अफसर बनकर ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ADVERTISEMENTS Ad

बरेली। फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी करने वाले फर्जी इंटेलिजेंस अफसर को एसओजी और प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उसके पास मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स और एनसीबी के फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया  सूचना मिली कि प्रेमनगर में विजय मैसी नाम का व्यक्ति खुद को इंटेलिजेंस अफसर बताकर ठगी कर रहा है। पुलिस ने उसके स्थान पर दबिश दी गई तो वहां कोवर्ट इंटेलिजेंस नेटवर्क का बोर्ड लगा मिला और विजय मैसी सूट-बूट पहनकर वहां बैठा था। विजय मूलरूप से ग्राम बमनपुरी थाना बनबसा का निवासी है और इज्जतनगर के आशुतोष सिटी में रहकर ठगी का धंधा चला रहा था। मौके से पुलिस ने मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स और एनसीबी लिखे तमाम दस्तावेज जब्त कर उसे गिरफ्तार कर  सोमवार को जेल भेज दिया। उसकी लग्जरी कार सीज कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौके से पुलिस को दो लिफाफे मिले जिनमें कृष्णा गुप्ता, सुनीता यादव, विजय मैसी व भूपेंद्र के मिनिस्ट्री ऑफ कारपोरेट अफेयर्स और एनसीबी के नियुक्ति पत्र मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉