Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

डीपीएस में पढ़ने वाला 9वीं कक्षा का लापता छात्र पुलिस ने किया दिल्ली से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। डीपीएस स्कूल में में पढ़ने वाला 9 वीं कक्षा का छात्र यथार्थ मिश्रा, जो कि बीते 20 मार्च  को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था, आखिरकार पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, छात्र अपनी नाराजगी के कारण घर छोड़कर दिल्ली चला गया था और गुस्से में उसने अपनी स्कूटी और किताबें जंगल में जलाकर छोड़ दी थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

टीपीनगर चौकी क्षेत्र के जीतपुर नेगी महादेव एनक्लेव, वार्ड नंबर 56 निवासी योगेश मिश्रा एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। उनका इकलौता बेटा यथार्थ मिश्रा हल्द्वानी के दिल्ली पब्लिक स्कूल  में 9वीं कक्षा में पढ़ता है और इन दिनों उसकी परीक्षाएं चल रही थीं। 20 मार्च को वह अचानक लापता हो गया, जिसके बाद उसके परिवार के लोग बेहद चिंतित हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad

छात्र की स्कूटी और किताबें गोरापड़ाव बाईपास के जंगल में जली हुई मिलीं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया। पुलिस और एसओजी ने लगातार उसकी तलाश जारी रखी। सीसीटीवी फुटेज में जांच में छात्र को जंगल की ओर जाते देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन तेज कर दी। लगातार जांच के बाद पुलिस को पता चला कि छात्र दिल्ली में है। शनिवार देर रात पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के मुताबिक , पूछताछ में सामने आया कि नाराजगी के कारण वह घर छोड़कर चला गया था, और खुद ही अपनी स्कूटी व किताबें जलाकर जंगल में छोड़ दी थीं। फिलहाल पुलिस ने छात्र से पूछताछ कर रही है, यथार्थ की वापसी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉