उत्तराखण्डनैनीताल

नो पार्किंग में खड़े 38 वाहनों पर पुलिस की कार्यवाही, शराब के नशे में वाहन चलाने पर तीन चालक गिरफ्तार, 10 वाहन किये सीज

Ad

   हल्द्वानी:- एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Ad

    इसी क्रम में हल्द्वानी क्षेत्र में लगातार नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर राहगीरों व यातायात को बाधित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

Ad

       निर्देशों के अनुपालन में चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव  गौरव जोशी एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा सदर बाजार, मंगलपड़ाव आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर गलत तरीके से पार्क व नो पार्किंग में पार्क किए 38 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण, गैर हाजिर कर्मचारी का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के दिए निर्देश

      इसके अतिरिक्त जनपद में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 3 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।  कुल 261 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन पर 82,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया,साथ ही 10 वाहन सीज एवं तीन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए।

जनता से अपील-

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि कृपया अपने वाहन नो पार्किंग जोन या सड़क किनारे अवैध स्थानों पर न खड़े करें। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को भी दिक्कत होती है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने छह घंटे में डबल मर्डर केस का किया खुलासा: छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुई शुभम और लक्ष्मी की हत्या, हत्याकांड में संलिप्त चार अभियुक्त गिरफ्तार

वाहन हमेशा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।
ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
यातायात व्यवस्था सुचारु रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉