Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

दिल्ली से आए तीन युवकों के बीच आपसी कहासुनी के बाद मारपीट, पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जहां पर्यटक सीजन पूरे जोरों पर है, उसी के बीच गुरुवार को मल्लीताल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दिल्ली से आए तीन दोस्तों ने आपसी कहासुनी हो गई और उसके बाद बीच सड़क ही मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर मारपीट होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और कोतवाली  तक जाम की स्थिति बन गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

सूचना पर एसआई दीपक कार्की मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीन युवक सड़क के बीचोंबीच हाथापाई कर रहे हैं। पुलिस ने तत्काल सख्ती दिखाते हुए तीनों को अलग किया और स्थिति को सामान्य किया। इसके बाद जाम खुलवाकर ट्रैफिक को सुचारू कराया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

पूछताछ में पता चला कि तीनों युवक दिलशाद गार्डन दिल्ली निवासी जितेंद्र लाल, श्याम गुप्ता और आजम आपस में दोस्त हैं। आपसी कहासुनी बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई थी। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की और आवश्यक चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉