उत्तराखण्डदेहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर, प्रदेश को कई बड़ी विकास योजनाओं की देंगे सौगात

Ad

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे को लेकर राज्य में उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री एक बार फिर प्रदेश को कई बड़ी विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

Ad

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से गहरा आध्यात्मिक और व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है। यही वजह है कि वे लगातार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और समय-समय पर यहां आकर योजनाओं का शुभारंभ करते रहे हैं।

उन्होंने बताया कि करीब पांच महीने बाद प्रधानमंत्री का यह दौरा हो रहा है। इससे पहले 9 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अवसर पर उन्होंने एफआरआई परिसर में 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। साथ ही “विकसित उत्तराखंड” के विजन को आगे बढ़ाते हुए वेडिंग डेस्टिनेशन, ‘एक जिला-एक मेला’ जैसे अहम सुझाव भी दिए थे।

धामी ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान देहरादून-नई दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा, जिससे प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की उपस्थिति में संबंधित विभागों के अधिकारियों बीच की समीक्षा बैठक, मानसून से पहले नदियों की सफाई और बाढ़ सुरक्षा पर फोकस

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने उत्तराखंड के सीमांत गांवों तक पहुंचकर वहां रात्रि प्रवास किया। उन्होंने माणा गांव, मुखवा और आदि कैलाश जैसे दूरस्थ क्षेत्रों का दौरा कर इन स्थानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं और कार्यक्रम को भव्य बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉