Medical
उत्तराखण्डचमोली

आपदा: थराली में राहत बचाव कार्य जारी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीमों ने संभाला मोर्चा

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:- थराली में बादल फटने से आई आपदा के बीच राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। आईटीबीपी के जवान मलबे में दबे पेड़ों को काटकर रास्ता खोलने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें भी लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की। थराली तहसील में हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रभावित परिवारों को अस्थायी तौर पर कुलसारी में स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

आपदा के चलते हरमनी से थराली तक कई स्थानों पर सड़कें बंद हो गई हैं, जिन्हें खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगातार काम कर रही हैं। अब तक 15 से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

आपदा की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। सीएम धामी ने कहा कि वे स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहे हैं और जिला प्रशासन व राहत एजेंसियां मौके पर पूरी तत्परता से काम कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉