Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

एनएचपीसी पावर हाउस की भूमिगत टनल में फसें 19 कार्मिकों को बचाव दलों ने बाहर निकाला

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:-  धारचूला के ऐलागाड़ में पहाड़ी दरकने से एनएचपीसी पावर हाउस की भूमिगत टनल का मुहाना बंद होने से मलबा और पत्थर जमा हो गये। जिसकी वजह से सुरंग में कार्यरत 19 कार्मिक फंस गए थे। गनीमत रही कि प्रशासन और बचाव दलों के प्रयासों से रविवार को सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी ने बताया कि प्रशासन, एसडीआरएफ और बीआरओ की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षित निकाल लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad

धारचूला के उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि धौलीगंगा पावर हाउस को किसी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं हुई है। वहीं सुरंग के मुहाने से मलबा हटाने और रास्ता साफ करने का कार्य लगातार जारी रहा। मौके पर जिला प्रशासन, बीआरओ, एनएचपीसी, एनडीआरएफ और सीआईएसएफ की टीमें तैनात रहीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

सुरक्षित निकाले गए कर्मचारी

ADVERTISEMENTS Ad

ऑपरेशन कांट्रेक्ट स्टाफ: चंदर सोनल
डीजी ऑपरेटर: शंकर सिंह
सब-स्टेशन स्टाफ: पूरन बिष्ट
मेंटेनेंस स्टाफ: नवीन कुमार
मेंटेनेंस स्टाफ (कांट्रेक्ट): प्रेम दुग्ताल, धन राज बहादुर, गगन सिंह धामी
सिविल: पीसी वर्मा
ऑपरेशन स्टाफ: ललित मोहन बिष्ट, सूरज गुरुरानी, विष्णु गुप्ता
ऑपरेशन कांट्रेक्ट स्टाफ: जितेंद्र सोनल, प्रकाश दुग्ताल, कमलेश धामी, सुनील धामी
मेंटेनेंस स्टाफ: जी. ऑगस्टीन बाबू, अपूर्वा राय
मेंटेनेंस स्टाफ (कांट्रेक्ट): इंदर गुनजियाल
कैंटीन स्टाफ: बिशन धामी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉