अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

सड़क हादसा: कूपी बैंड के पास कार अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिरी, बैंक कर्मी की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Ad

अल्मोड़ा:- सल्ट क्षेत्र के तल्ला सल्ट में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा में कूपी बैंड के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष सिंह बिष्ट (35) के रूप में हुई है, जो बैंक कर्मी थे।

Ad

पुलिस के अनुसार दुर्घटना मरचूला क्षेत्र के कूपी बैंड पर स्टेट हाईवे पर हुई। कार संख्या यूके 19 बी 0880 अचानक असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मरचूला पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई।

पुलिस और ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव

पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर खाई में गिरी कार से व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कचनालगाजी, बिजलीघर काशीपुर (जिला उधम सिंह नगर) के रूप में हुई।

बताया गया कि वह मूल रूप से सुनवर्मा गांव, तहसील गुजडू धुमाकोट, जिला पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे।

पीएनबी शाखा में थे हेड कैशियर

जानकारी के अनुसार सुभाष सिंह बिष्ट पंजाब नेशनल बैंक की पीएनबी शाखा थलीसैंड में हेड कैशियर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम बैंक का कार्य समाप्त करने के बाद वह अवकाश के चलते अपने घर काशीपुर जा रहे थे। इसी दौरान कूपी बैंड के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन ने गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु उठाए आवश्यक कदम, घर-घर सिलेंडर आपूर्ति करने के गैस एजेंसियों को दिए निर्देश

घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉