Medical
उत्तराखण्डटिहरी

सड़क हादसा: देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, रेस्क्यू टीम ने पांच लोगों के शव किए बरामद, घायल बच्चे को उपचार के लिए पहुंचाया अस्पताल

ADVERTISEMENTS Ad

देवप्रयाग :-देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर आज शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि अब तक रेस्क्यू टीम ने खाई से पांच लोगों के शव बरामद किए हैं। वहीं एक घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही थी। वाहन में करीब छह से सात लोगों के सवार होने की बात सामने आ रही है। कुंडाधार के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों ने बिना समय गंवाए पुलिस और प्रशासन को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम भी आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अब तक पांच शवों को खाई से बाहर निकाल लिया है। वहीं एक घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

हादसे में मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। रेस्क्यू टीम खाई में यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन में कुल कितने लोग सवार थे और कहीं कोई अन्य व्यक्ति खाई में फंसा तो नहीं है।

घटना के बाद मार्ग पर लोगों की भीड़ जुट गई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉