Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत, प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  अल्मोड़ा जिले से आज गुरुवार को बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण क्षेत्र के रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। खाई में गिरे वाहन तक पहुंचने के लिए राहत टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव अभियान में सहयोग किया और शवों को खाई से बाहर निकालने में मदद की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

हादसे में मृतकों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी तहसील रानीखेत तथा कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत के रूप में हुई है। जबकि तीसरे मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन रानीखेत की ओर जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और पहाड़ी मार्ग पर वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की योजना से बदली प्रशांत की राह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना स्वरोजगार का बना आधार, होटल व्यवसाय शुरू कर बने आत्मनिर्भर

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉