Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

संक्रामक बीमारियों से पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन, औषधियां भी वितरित की, ग्राम प्रधान व अधिकारी रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  पशु चिकित्सालय नैनीताल के दिशा-निर्देशों के तहत रामनगर विकासखंड के दूरस्थ ग्राम चुकम में बरसात के मौसम में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से पशुओं को बचाने के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय रामनगर की टीम के द्वारा टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में गोवंशीय पशुओं का एलएसडी (LSD – लम्पी स्किन डिजीज) का टीकाकरण किया गया तथा औषधियां वितरित की गईं।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्राम चुकम जाने हेतू नदी में अत्यधिक पानी होने के कारण ग्राम प्रधान चुकम द्वारा राफ्टिंग की व्यवस्था की गई ताकि पशुपालन विभाग की टीम गांव में पहुच सके ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल क्षेत्र में गौवंश संरक्षण की दिशा में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल, सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए ज़मीन हस्तांतरण को मंजूरी
Ad

डॉ. निधि ने बीमारियों से बचाव के उपाय की जानकारी दी। एसडीएम महोदय रामनगर द्वारा S.V.O रामनगर डॉ राजीव कुमार से चुकम गांव में आयोजित शिविर के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा अपेक्षा की गई कि रामनगर ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्रों में पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण / चिकित्सा शिविर अयोजित किए जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad

बहुउद्देशीय शिविर के तहत ग्राम चिलिका विकासखंड रामनगर में राजकीय पशु चिकित्सालय रामनगर के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव कुमार के द्वारा पशु स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के मवेशियों को घातक एलएसडी (लम्पी स्किन डिजीज) बीमारी से बचाना था। डॉ राजीव कुमार ने बताया गया कि पशुपालको के गायौ का मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है और शिविर में उपस्थित पशुपालकों को बीमारी के लक्षणों व बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रामनगर, तहसीलदार रामनगर, खंड विकास अधिकारी रामनगर, एवं क्षेत्र के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉