Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

बुजुर्ग दंपति को टक्कर मारने वाला रोडवेज बस चालक गिरफ्तार, पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत, 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर। बीते दिन रामपुर रोड पर बुजुर्ग दंपती को टक्कर मारने वाले रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को बस को चिह्नित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, सीसीटीवी कैमरे खंगालने पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कोतवाली में प्रीत विहार निवासी उमेद सिंह दानू ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। उनका कहना था कि 16 अप्रैल की सुबह उनके बड़े भाई कमल सिंह दानू और भाभी हीरादेवी को उत्तराखंड ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान के नजदीक एक बस ने टक्कर मार दी थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और टोल प्लाजा कोयला टोल बिलासपुर के कैमरे देखे गए। इसमें हल्द्वानी डिपो की बस संख्या यूपी 07पीए 5112 को चिह्नित किया गया। पुलिस ने वाहन चालक लतीफ अहमद निवासी ग्राम गंगोली थाना किच्छा को कोतवाली के पास घटना में शामिल बस सहित गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना

उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। पुलिस ने बस को सीज कर दिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि बस को चिह्नित करने के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे खंगालने पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉