उत्तराखण्डराजनीति

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी ने दिया पार्टी से इस्तीफा, आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आज वह भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Ad

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। मथुरा दत्त जोशी पिथौरागढ़ नगर निगम में पत्नी को महापौर का टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। निकाय चुनाव में टिकट कटने से कांग्रेस में विरोध के स्वर थम नहीं रहे थे। डैमेज कंट्रोल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने रूठों को मनाने की योजना बनाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी: बैंक अफसर बनकर साइबर ठगों ने किये 5.80 लाख रुपए ट्रांसफर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर की जांच शुरू

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा नाराज पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें मनाने की बात कही थी। नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के उम्मीदवारों ने चुनावी रण में मोर्चा संभाल लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अब शहर, स्थानों और कस्बों के पुराने नाम बदल कर रखे नए नाम, नवाबी रोड कहलायेगा अटल मार्ग, सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्यापुरी

जिलों में टिकट आवंटन को लेकर विरोध के स्वर उठ रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी मेयर पद पर पत्नी का टिकट कटने से पार्टी छोड़ने की धमकी दी थी। इसी तरह देहरादून, पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों में टिकट आवंटन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आ रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉