Medical
उत्तराखण्डचमोली

चमोली में बादल फटा, मलबा आने से छह भवन क्षतिग्रस्त, सात लोग हुए लापता, राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:-  नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली में बादल फटने के कारण मलबा आने से छह भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही सात लोग लापता हैं और दो को बचा लिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। साथ ही धुर्मा गांव में भी भारी वर्षा के कारण मकानों को नुकसान पहुंचा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

चमोली के जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने बताया कि चमोली जिले के नंदानगर घाट क्षेत्र में बुधवार रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। नंदानगर के कुन्तरि लगाफाली वार्ड में छह घर मलबे में दब गए। जिलाधिकारी ने बताया कि सात लोग लापता हैं, जबकि दो को बचा लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पंहुच गई है, एनडीआरएफ भी नंद प्रयाग के लिए गोचर से नंदप्रयाग को रवाना हो गई। सीएमओ ने जानकारी दी  कि मेडिकल टीम मौके पर रवाना कर दी गई हैं। नंदानगर तहसील के धुर्मा गांव में भी भारी वर्षा के कारण 4-5 भवनों को क्षति पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई है, राहत की बात है कि जनहानि नहीं हुई है। मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉