Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय पर बड़ी ज्वाइनिंग, उत्तराखंड की राजनीति में छह नेता कांग्रेस में हुए शामिल, गणेश गोदियाल बोले-यह सिर्फ शुरुआत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/नई दिल्ली:- उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को  6 प्रभावशाली नेताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थाम लिया। यह ज्वाइनिंग दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में हुई, जहां प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

कांग्रेस में शामिल होने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, रुड़की के पूर्व महापौर गौरव गोयल, मसूरी के पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता और लाखन सिंह नेगी शामिल हैं। इन नेताओं के एक साथ पार्टी बदलने से राज्य की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

पार्टी नेताओं का कहना है कि अब भाजपा के अपने नेता भी भविष्य को लेकर असमंजस में हैं और कांग्रेस की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं भाजपा की ओर से इस घटनाक्रम पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने बताया कि पार्टी के पास ऐसे नेताओं की लंबी सूची है जो कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। आने वाले दिनों में और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह के घटनाक्रम राज्य की राजनीति को नई दिशा दे सकते हैं। फिलहाल इतना तय है कि उत्तराखंड में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गरमाने लगा है और आने वाले समय में सियासी उठापटक और तेज हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉