Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

एक व्यक्ति को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट पर रख करीब 32 लाख रुपए की ठगी, फर्जी सीबीआई अफसर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-एक व्यक्ति को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट पर रखने वाले फर्जी सीबीआई अफसर को एसटीएफ  ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने व्यक्ति से करीब 32 लाख रुपये की ठगी की थी और उसके खिलाफ अन्य राज्यों में भी शिकायतें दर्ज हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि जीएमएस रोड देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया कि उसे 30 अक्तूबर 2024 को एक अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने बताया था कि उनका अवैध पार्सल जब्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम: अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad

इसके बाद इसमें मुंबई क्राइम ब्रांच के कथित अधिकारियों को कॉल से जोड़ा। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल कर एक फर्जी वरिष्ठ सीबीआई अफसर से बात कराई गई, जिसने गिरफ्तारी का डर दिखाकर उन्हें 24 घंटे तक वीडियो कॉल पर रखा। इस दौरान उन्हें सर्वोच्च न्यायालय और भारत सरकार के कई नोटिस दिखाए गए। उन्हें डरा धमकाकर खाते से करीब 32 लाख रुपये हड़प लिए।
एसटीएफ ने पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह रौतेला के नेतृत्व में टीम बनाई। घटना में प्रयुक्त बैंक खातों, मोबाइल नम्बरों की जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किए निर्देश: मानसून के दौरान जनपद में हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा पूरा प्रशासन

काफी छानबीन के बाद दीपक कुमार वर्मा निवासी आजाद नगर सूदना शहर थाना डाल्टनगंज मेदिनीनगर, पलामू झारखंड की पहचान की गई। उसे शनिवार को आजादनगर सूदना से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 2 मोबाइल, चैक बुक, आधार कार्ड आदि बरामद किए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉