Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर “आंचल” एक नवंबर से 9 नवंबर तक करेगा कार्यक्रमों का आयोजन, अस्पताल में मरीजों को किया जाएगा निशुल्क दुग्ध वितरण

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:- उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर  नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं द्वारा दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के मार्गदर्शन में आज एक नवम्बर से 9 नवम्बर तक भव्य नौ दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रमों में स्वास्थ्य, खेल, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक एवं उपभोक्ता जागरूकता से जुड़े आँचल दुग्ध संघ द्वारा कई जनहितकारी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में अस्पतालों में मरीजों को निःशुल्क दुग्ध वितरण, दुग्ध उत्पादकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, साइकिल रेस, हाफ मैराथन, स्कूली बच्चों का डेयरी भ्रमण, जनपद भर में जागरूकता अभियान, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण प्रतियोगिताएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं तथा आम जनमानस को शुद्ध दुग्ध उत्पादन, दूध आधारित पोषण और सहकारिता की भूमिका के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर दुग्ध उत्पादकों एवं कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाए जायेंगे

ADVERTISEMENTS Ad

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि “रजत जयंती पर्व को राज्यव्यापी उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की गई है, जिससे राज्य की प्रगति, किसानों की भागीदारी और महिलाओं की सशक्त भूमिका को उजागर किया जा सके।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं

नौ दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा

1 नवम्बर – शुभारंभ दिवस

आँचल परिवार राज्य स्थापना सप्ताह का शुभारंभ सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय एवं राजकीय महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में मरीजों को निःशुल्क आंचल दूध वितरण से करेगा।

2 नवंबर महिला दुग्ध समितियों की गोष्ठी

इसी दिन संघ मुख्यालय लालकुआं में महिला दुग्ध उत्पादकों की गोष्ठी एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी हो-गा। रामनगर और कालाढूंगी में महिला दुग्ध समितियों की विशेष गोष्ठियाँ आयोजित होंगी।

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दीवान सिंह बिष्ट (रामनगर) और विधायक बंशीधर भगत (कालाढूंगी) शामिल होंगे।

3 नवम्बर – जनसंपर्क अभियान

नए सदस्यों को जोड़ने हेतु संघ की ओर से व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान चलाया जाएगा।

4 नवम्बर – दुहान कार्यक्रम

सभी दुग्ध समितियों के स्तर पर दुहान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें दुग्ध उत्पादन एवं गुणवत्ता सुधार पर विशेष चर्चा होगी।

5 नवम्बर – पशु चिकित्सा शिविर

संघ की ओर से जिले भर में 20 पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन होगा, जिनमें पशुओं का निःशुल्क उपचार एवं टीकाकरण किया जाएगा।

6 नवम्बर – साइकिल रेस प्रतियोगिता

जनपद मुख्यालय नैनीताल में 25 किलोमीटर लंबी साइकिल रेस का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरिता आर्या प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगी।

7 नवम्बर – उपभोक्ता जागरूकता दिवस

विभिन्न विद्यालयों में उपभोक्ता जागरूकता रैली एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों में दुग्ध उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

8 नवम्बर – प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक संध्या

संघ मुख्यालय लालकुआं में “आँचल प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक संध्या” का आयोजन होगा।

इसमें आँचल के विविध दुग्ध उत्पादों की प्रदर्शनी, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

9 नवम्बर – राज्य स्थापना दिवस का मुख्य समारोह

नौ दिवसीय कार्यक्रमों का समापन 9 नवम्बर (राज्य स्थापना दिवस) को भव्य मुख्य समारोह के साथ किया जाएगा।

इस अवसर पर उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादकों, समितियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

“आँचल” परिवार की ओर से राज्य को समर्पित रजत जयंती उत्सव अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि “यह रजत जयंती पर्व केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि किसानों, पशुपालकों और महिलाओं की मेहनत आँचल ब्रांड उत्तराखंड की पहचान है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा एवं सचिव डेयरी विकास विभाग बी. आरबी. पुरुषोत्तम द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आम दुग्ध उत्पादकों तक पहुंचाने के लिए दुग्ध संघ हर संभव प्रयास कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉