Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नशे के कारोबार पर प्रहार, भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा किया दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” की दिशा में कुमाऊँ पुलिस एवं औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में आज सात अक्टूबर को कुमाऊँ परिक्षेत्र में एसओटीएफ टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार पर निर्णायक प्रहार किया।आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल मण्डल एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड से प्राप्त आदेशों के क्रम में औषधि नियंत्रक विभाग की टीम, एसओटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र, तथा काशीपुर पुलिस द्वारा थाना काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत आर्यनगर रोड, नियर पंत पार्क स्थित “माता गर्जिया मेडिकल स्टोर” पर संयुक्त छापा मारा गया।

निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएँ बरामद की गईं। बरामद नशीली दवाओं का विवरण Tramadol : 646 कैप्सूल, Alprazolam : 953 कैप्सूल, कुल 1599 कैप्सूल बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी सौरभ सारस्वत पुत्र स्व. मनोज कुमार सारस्वत कोई वैध अभिलेख अथवा बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली काशीपुर में एनडीपीएस एक्ट, 1985 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

संयुक्त टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, औषधि निरीक्षक सुश्री निधि शर्मा, एसओटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र टीम प्रभारी सहित ऑपरेशन यूनिट कोतवाली काशीपुर पुलिस, उप निरीक्षक गणेश पांडे, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र सिंह शामिल रहे।

आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल ने कहा है कि कुमाऊँ पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे को जड़ से समाप्त करना है। किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉