Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

रूद्रपुर। संजयनगर खेड़ा में एक छात्रा ने स्कूल से लौटने के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार संजयनगर खेड़ा निवासी संतोष कुमार मजदूरी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है उसकी पांच पुत्रियां व एक पुत्र है। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर उसकी पुत्री आरती जो कक्षा 9 की छात्रा थी स्कूल से घर वापस आई और अपने कमरे में चली गई जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा जहां आरती को फांसी पर लटका पाया। परिजनों की चीख पुकार सुनकर अन्य लोग भी वहां आ गये आरती को तत्काल फांसी से उतारकर उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया आरती की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली। मृतका आरती का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉