Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विकास निगम के रजत जयंती समारोह में किया प्रतिभाग, कुमाऊं मंडल में वन विकास निगम का कार्यालय खोलने की घोषणा की, हिमकाष्ठा एप का किया लोकार्पण

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कुमाऊं मंडल में भी वन विकास निगम का कार्यालय खोलने की घोषणा की। साथ ही वन क्षेत्रों में मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए बी-बॉक्स स्थापित करने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने निगम कर्मचारियों के उन बच्चों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर “हिमकाष्ठ” मोबाइल एप्लीकेशन का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से वन विकास निगम से लकड़ी की बिक्री और फॉरेस्ट गुड्स की ऑनलाइन नीलामी की जा सकेगी। ई-नीलामी प्रणाली और डिजिटल प्रक्रियाओं से इस क्षेत्र में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूती मिली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में की जनसुनवाई, अधिकांश मामलों का मौके पर ही किया समाधान
Ad

इकोनॉमी और इकोलॉजी दोनों के लिए अहम

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विकास निगम राज्य की अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी – दोनों के लिए महत्वपूर्णभूमिका निभा रहा है। निगम वैज्ञानिक वन प्रबंधन, वन उपज के टिकाऊ दोहन, आरक्षित क्षेत्रों में खनन और इको-टूरिज्म संचालन जैसे कार्यों में सक्रिय है। साथ ही सूखे और गिरे हुए पेड़ों को हटाकर नए वन विकसित करने में भी योगदान दे रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष निगम ने 167 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो इसकी कार्यक्षमता और पारदर्शी नीति का प्रमाण है।

प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के घने जंगल, ग्लेशियर, नदियां और जैव विविधता राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति कर्तव्य भी है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के “लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट” के आह्वान का उल्लेख करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण मंत्र बताया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर कार खाई में गिरी, बुजुर्ग महिला और चालक की मौत, मां- बेटे सहित तीन लोग घायल

मुख्यमंत्री ने राज्य में आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से अपील की कि वे जंगल सफारी या धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखें और गंदगी न फैलाएं। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना ही प्रगति का आधार है।

इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल सहित राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, मोहन सिंह बिष्ट, सुरेश गड़िया, प्रमोद नैनवाल, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्र, सचिव सी. रविशंकर, प्रबंध निदेशक वन विकास निगम नीना ग्रेवाल मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉