Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के उपनल कर्मियों को मिलेगी राहत , सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वेतन भुगतान के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- डा. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के उपनल कर्मियों के लिए राहत भरी  खबर है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित कैम्प कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान उपनल कर्मियों की वेतन संबंधी समस्या पर गंभीरता से चर्चा की।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री जोशी ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सचिव स्वास्थ्य से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देश दिए कि उपनल कर्मियों के वेतन भुगतान का मामला शीघ्र सुलझाया जाए, ताकि उन्हें समय पर वेतन प्राप्त हो सके और स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हों।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

बैठक में सैन्यधाम निर्माण कार्य की प्रगति पर भी विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के अंतिम चरण को शीघ्रता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है और इसे शीर्ष प्राथमिकता पर पूर्ण करना आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा, आगामी सितम्बर माह में प्रस्तावित ‘‘शहीद सम्मान यात्रा‘‘ की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने वाले इस कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के अपर सचिव श्याम सिंह, निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, उपनल के एमडी ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार सहित विभागीय और कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉