Medical
उत्तराखण्ड

कैंची धाम के पास महिला और टैक्सी चालक की बहस, मामला हाथापाई तक पहुंचा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर  कैंची धाम के पास जाम लगने के कारण एक महिला की टैक्सी चालक के साथ बहस हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। गुस्साई महिला ने वाहन चालक के कपड़े  फाड़ दिए। पुलिस के हस्तेक्षप के बाद मामला शांत हो सका। हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही एक टैक्सी के चालक से दूसरी कार में सवार महिला की बहस हो गई। कैंची में दिव्यांग व्यक्ति को वाहन से उतारते समय मामला बढ़ा। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। दोनों के बीच नोकझोंक बढ़ने पर महिला ने अपना आपा खोते हुए वाहन चालक के कपड़े तक फाड़ डाले। दोनों का झगड़ा देखने के लिए लोगों की सड़क पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद टैक्सी चालक ने मामले की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी। खैरना पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया। टैक्सी चालक और महिला ने माफी मांगकर आपसी समझौता किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉