Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नशा मुक्ति केंद्र से अस्पताल में भर्ती किए गए 17 वर्षीय नाबालिग की मौत, पिछले 15 दिनों से वेंटिलेटर पर था

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- लामाचौड़ में चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र से अस्पताल में भर्ती किए गए 17 साल के नाबालिग ने दम तोड़ दिया। वह 15 दिनों से अस्पताल में वेंटिलेटर पर था। इससे पहले पुलिस प्रशासन ने गैरकानूनी तरीके से चल रहे केंद्र को बंद करवा दिया था और संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

ADVERTISEMENTS Ad

बिठौरिया निवासी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि उसका 17 साल का बेटा सूखे नशे का आदी हो चुका था। जिस कारण दो महीने पहले बेटे को लामाचौड़ स्थित संकल्प नशा मुक्ति समिति केंद्र में भर्ती कराया था। आरोप है कि 21 अप्रैल को जब वह बेटे से मिलने पहुंचीं तो उसकी हालत सामान्य थी, पर 24 अप्रैल की शाम एकाएक केंद्र से कॉल आया कि उनके बेटे की हालत गंभीर है। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां सिर्फ उनका बेटा वार्ड में भर्ती था। जबकि केंद्र का कोई कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

चिकित्सकों की जांच में किशोर के लीवर और किडनी पर नशे के कारण गहरा असर पाया गया था। हालत नाजुक होने पर नााबलिग को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, जहां 15 दिन उसका उपचार चला। गुरुवार रात नाबालिग ने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पहले ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग निरीक्षण के बाद नशा मुक्ति केंद्र को बंद करवा चुके हैं। संकल्प नशा मुक्ति केंद्र समिति की संचालिका लामाचौड़ निवासी आयुषी कपिल के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉