Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ऑर्डन प्रोगेसिव स्कूल लामाचौड़ में सम्मान समारोह का आयोजन, बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, में आज एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, रिटायर्ड जज सुप्रीम कोर्ट प्रफुल्ल पन्त जी, मेयर गजराज बिष्ट, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, राज्य मंत्री दीपक मेहरा जी, राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा, कर्नल जगत सिंह जंतवाल (रिटायर्ड), कर्नल गंगा सिंह कन्याल (रिटायर्ड), राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रान्त प्रचारक चन्द्र शेखर आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

समारोह की शुरुआत नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने स्वागत गीत से की, उसके बाद सांसद अजय भट्ट, रिटायर्ड जज सुप्रीम कोर्ट प्रफुल्ल पन्त एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यालय की राज्य एवं जिला टॉपर कक्षा 12वीं की आस्था पंत, जिला टॉपर इशिता कन्याल व जिला टॉपर मानस पलड़िया को सम्मानित कर उनके अभिभावको को शुभकामनाएँ प्रदान कीं। छात्रा आस्था पन्त ने 500 में से 497 अंक (99.4 प्रतिशत) प्राप्त कर राज्य एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आस्था ने 3 विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad

इशिता कन्याल ने 500 में से 496 अंक (99.2 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इशिता ने 2 विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल कर अपने कठिन परिश्रम को साबित किया है, वहीँ मानस पलडिया ने पूरे जिले में 7वां स्थान प्राप्त कर अपना एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की इन्हीं उपलब्धियों के लिए इन बच्चों को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में उन छात्रों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए थे। समारोह के अंत में विद्यालय के प्रबंधक ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉