Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विधायक ने काठगोदाम- हैड़ाखान मार्ग पर डामरीकरण के कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को गुणवत्ता से कार्य करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- विधायक राम सिंह कैड़ा ने काठगोदाम से हैड़ाखान किमी तीन पर क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता से कार्य करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत काठगोदाम से हैड़ाखान खनस्यूं मोटर मार्ग 120 गाँवो सहित चम्पावत जिले को जोड़ने वाला मोटर मार्ग है। लम्बे समय से भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था, जिस कारण ग्रामीणों को अवागमन में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के दौरान कीचड़ होने से गाड़ी भी फंस जाती थी। काफ़ी धूल के कारण छोटे वाहनों से अवागमन में परेशानियां होती थी, जिस कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad

विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग पर अस्थाई समाधान हेतु डामरीकरण के लिए पैसा स्वीकृति कराकर आज मौके पर पहुंचकर डामरीकरण कार्य का का निरीक्षण किया! अधिकारियों को डामरीकरण कार्य गुणवत्ता से करने के निर्देश दिए। विधायक कैड़ा ने कहा काठगोदाम से हैड़ाखान खनस्यू मोटर मार्ग जो किमी तीन पर क्षतिग्रस्त है, डामरीकरण करने के बाद उसका अस्थाई समाधान किया गया है। ग्रामीणों को अवागमन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के नव निर्माण के लिए 36 करोड़ का आँगणन तैयार किया गया है। नाबार्ड या अन्य मद से धनराशि स्वीकृति कराने की कार्यवाही की जा रही है!

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता, 49 मरीजों की पुष्टि, राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 34 मामले
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉