उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिसकर्मी को नमस्कार करना पड़ा महंगा, सिपाही ने गाली गलौज कर बुजुर्ग चौकीदार को किया अपमानित, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया निलंबित

Ad

रामनगर:-  रामनगर में खाकी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग चौकीदार के साथ मारपीट की गई, और उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया है।

Ad

जानकारी के अनुसार, वाल्मीकि मोहल्ला खताड़ी निवासी रूपेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके दादा ओम प्रकाश जीआईसी इंटर कॉलेज में रात्रि चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। 22 मार्च की रात रोज की तरह खाना खाने के बाद वह अपने ड्यूटी स्थल की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने खताड़ी चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक नमस्कार किया।

लेकिन नमस्कार का जवाब अभद्रता से मिला। आरोप है कि चौकी में तैनात सिपाही अनिल कुमार, जो उस समय नशे में था, अचानक भड़क गया और बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते उसने ओम प्रकाश के साथ मारपीट कर दी।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान सिपाही ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित किया, जिससे मामला और गंभीर हो गया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लिटिल फ्लावर स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुमित पांडेय ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉