Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

युवक ने नशे की हालत में हरिद्वार को बम से उड़ने की दी धमकी, डायल-112 पर किया था कॉल, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- नशे की हालत में धमकी देना एक युवक को भारी पड़ गया, युवक ने डायल-112 पर कॉल कर चार दिन के अंदर हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर 12 घंटे के अंदर सोहन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कबूला कि नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर दहशत फैलाने की कोशिश की। आरोपी हरिद्वार के एक होटल में कार्यरत है और शराब पीने का आदी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जनपद के 52 स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक व ठोस अपशिष्ट किया एकत्र, आम जनता को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रविवार को सिटी कंट्रोल रूम पर एक कॉल आई। कॉलर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए चार दिन के भीतर हरिद्वार में बम ब्लास्ट करने की धमकी दी। देश और प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नगर कोतवाली में अज्ञात कॉलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट को सौंपी। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के जरिए धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, चार जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने की विशेष सावधानी बरतने की अपील
Ad

एसएसपी ने बताया कि जांच में आरोपी की पहचान सोहन सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। आरोपी को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में धमकी भरा कॉल करने की बात स्वीकार की। आरोपी का अब तक कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। आरोपी शराब के नशे का आदी है और यहां एक होटल में काम करता है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉