Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लूट की घटनाओं का अंजाम देने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, अभियुक्तों के पास तीन अवैध तमंचे, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और 7200 रुपए की नकदी बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  नैनीताल जिले के एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में गुंडागर्दी का अंजाम सिर्फ जेल है। इसी क्रम क्रम में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार किये गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक 29 अप्रैल को वादी सुरजीत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी तुमडिया डाम द्वितीय, मालधन चौड़, रामनगर द्वारा थाना रामनगर में तहरीर दी गई कि वह अपने पुत्र के साथ वाहन संख्या यूईए 18एन-7913 से हाथीडंगर से मालधन अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे दो स्कूटी सवारों ने उनका पीछा कर वाहन रोक लिया। इसके बाद 4 अज्ञात युवकों द्वारा तमंचा तानकर मारपीट की गई तथा उनकी जेब से 10,000 रुपए नकद और पुत्र का मोबाइल फोन लूट लिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में धारा 115/309(4)/351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी किए जाने हेतु मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी को निर्देशित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुशल पतारसी-सुरागरसी के आधार पर आज दो मई को आमपोखरा रेंज क्षेत्र से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

गिरफ्तार अभियुक्तों में आयुष चन्याल उर्फ अंशु (21 वर्ष) निवासीः देवीपुर, मालधन चौड़, रामनगर, अनिल बिष्ट (22 वर्ष) निवासीः मटकोट, थाना चौखटिया, जनपद अल्मोड़ा, (वर्तमान पताः वीर भूमि कॉलोनी, मानपुर रोड, काशीपुर) व प्रिंस कुमार (18 वर्ष) निवासीः मालधन नं. 7, रामनगर शामिल हैं। इनके कब्जे से तीन अवैध तमंचे (315 बोर), घटना में प्रयुक्त स्कूटी व 7200 रुपये बरामद किए गए।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ जोशी, कांस्टेबल विनीत चौहान, कविन्द्र सिंह, प्रयाग कुमार व मेघा चन्द्र शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉