Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 900 वाहनों की पार्किंग प्रस्तावित, जिलाधिकारी ने नामित कार्यदायी संस्था और विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में नैनीताल मैट्रोपोल में प्रस्तावित पार्किंग के सम्बन्ध में  नामित कार्यदाई संस्था और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर पार्किंग डिजाइन तथा डीपीआर की प्रगति की समीक्षा की।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक के दौरान कार्यदायी संस्था ने पार्किंग का संशोधित डिजाइन प्रस्तुत किया और बताया कि नैनीताल में जाम की स्थिति बनी रहती है, जाम की समस्या से निजात दिलाने के साथ ही पर्यटकों एवं आम नागरिकों को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 700 चार पहिया वाहनों के साथ साथ 200 दो पहिया वाहनों की पार्किंग बनाई जानी प्रस्तावित है, वेटिंग रूम सुलभ शौचालय, गार्ड रूम आदि की व्यवस्था भी पार्किंग में रखी जाएगी, इसके साथ ही पार्किंग में प्रवेश और निकासी के लिए ऑटोमैटिक सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा। इसमें प्रवेश द्वार एवं निकासी द्वार अलग अलग होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि इसका निर्माण इस तरीके से किया जाये, ताकि पार्किंग से लगती सड़क पर अत्यधिक वाहनों के संचालन के कारण जाम की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने सचिव जिला विकास प्राधिकरण एवं ईओ नगर पालिका अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग एवं विद्युत विभाग, और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शीघ्र ही संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर पार्किंग के अप्रोच रोड को प्रोजेक्ट में सम्मिलित करते हुए, चौड़ीकरण और वन वे की व्यवस्था हेतु मस्जिद तिराहे से चीना बाबा तक रिंग रोड के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया मिलावटखोरी के विरुद्ध विशेष अभियान, प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य नमूने संग्रहित, अनियमितता पाए जाने पर होगी कार्रवाई
Ad

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि पार्किंग निर्माण का कार्य उसी प्रकार से किया जाये ताकि भविष्य में सड़क चौड़ीकरण कार्य भी सुगमता पूर्वक हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी आने वाले भविष्य के मद्देनजर उसी के अनुरूप मानचित्र / डीपीआर तैयार करें। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य किए जाए उनमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय।  बैठक में सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ला, नगर पालिका, जल संस्थान एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों का संग्रहण कर भेजे उधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉