Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

क्वारब से 10 दिनों के लिए यातायात फिर बंद, वैकल्पिक मार्ग का करें इस्तेमाल

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा। क्वारब में 10 दिन के लिए फिर से यातायात बंद कर दिया गया है। अल्मोड़ा- जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि एनएच पर रात्रि में यातायात बंद करने की तिथि बढ़ाना जरूरी है। कहा कि राजमार्ग पर नौ नवंबर से 18 नवबर तक रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि नौ नवंबर से 18 नवंबर तक रात के समय क्वारब के पास सड़क मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान पहाड़ी की मरम्मत का काम किया जाएगा। दरअसल, क्वारब की पहाड़ी बीते ढाई माह से मुसीबत का सबब बनी है। आए दिन पहाड़ी दरकने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। इससे लोग जाम में तो फंस ही रहे हैं। अनहोनी का खतरा भी बना हुआ है। परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने नौ नवंबर से 18 नवंबर तक रात के समय इस सड़क पर यातायात पर रोक लगा दी है। नियमों का उल्लंघन करने पर डीएम ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। एंबुलेंस सेवा पर यह नियम लागू नहीं होगा।

वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करे
अल्मोड़ा। क्वारब सड़क पर आज यानी शनिवार से पहाड़ी का ट्रीटमेंट किया जाएगा। रात आठ बजे से ट्रीटमेंट कार्य शुरू होगा। इस दौरान रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इस सड़क का विकल्प अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक रोड को रखा गया है। इसके अलावा खैरना-रानीखेत सड़क भी रात के समय विकल्प के रूप में खुली रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉