Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले 71 वाहनों के किए चालान, 10 ऑटो व पांच ई. रिक्शा समेत 15 वाहनों को किया सीज

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज परिवहन विभाग ने  जनपद के विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात के नियमों का उल्लंघन करने के अभियोग में 71 वाहनों के चालान और 10 ऑटो व पांच ई. रिक्शा सहित कुल 15 वाहनों को सीज किया।

ADVERTISEMENTS Ad

परिवहन विभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र संगवान, परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडे,  गोविंद सिंह, जगदीश चंद्र के द्वारा हल्द्वानी, कालादूंगी, नैनीताल और हैड़ाखान मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें नियम विरुद्ध वाहन संचालन करने के अभियोग-परमिट शर्तों का उल्लंघन, सीटबेल्ट, हेलमेट, मोबाइल का प्रयोग कर वाहन संचालन, नो पार्किंग, टैक्स, फिटनेस, लाइसेंस, निर्धारित यूनिफॉर्म न पहनना आदि के अभियोग में टैक्सी, ट्रक, बस, कार, मोटरसाइकिल, ऑटो, ई रिक्शा आदि वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई। पांच ई. रिक्शा तथा दस ऑटो वाहनों को महिला सुरक्षा के संबंध में पूर्व में जारी की गई एसओपी का उल्लंघन, निर्धारित यूनिफॉर्म न पहनने के साथ साथ फिटनेस, टैक्स आदि प्रस्तुत न करने के अभियोग में सीज किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

इस चेकिंग अभियान में परिवहन निरीक्षक आरसी पवार, गिरीश कांडपाल, नंदन रावत, सहायक परिवहन निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, गोदान सिंह, चंदन सुप्याल, चंदन डेला, अनिल कार्की, अरविंद सिंह,  मो दानिश प्रवर्तन चालक  महेंद्र, सूर्य प्रकाश आदि सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉