Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पर्यटकों की कार का पीछा कर गाड़ी रोकने का किया प्रयास, युवतियों से की छेड़छाड़

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर। नैनीताल से दिल्ली लौट रहे पर्यटकों की कार के पीछे कुछ युवकों ने अपनी मोटरसाइकिल लगा दीं। आरोप है कि इन युवकों ने कार में सवार युवतियों से छेड़छाड़ की, साथ ही गाड़ी रोकने का भी प्रयास किया। चालक ने कार भगा सीधे बाजपुर कोतवाली में आकर रोकी। इसके बाद कोतवाल को मामले की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच युवकों की खोजबीन की, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad

बाद में पर्यटकों को पुलिस सुरक्षा में उत्तराखंड की सीमा से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 6 बजे दिल्ली के नजफगढ़ निवासी 6 पर्यटक एक कार से नैनीताल से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि बरहैनी और कालाढूंगी के बीच तीन-चार बाइक पर सवार कुछ युवकों ने उनकी कार को रोकने का प्रयास किया। साथ ही कार में सवार युवतियों से छेड़छाड़ भी की। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तेजी से कार भगाकर सीधे बाजपुर कोतवाली में आकर रोक दी। पर्यटकों का कहना है कि कुछ दूरी तक तो बाइक सवारों ने कार का पीछा किया, उसके बाद वे दिखाई नहीं दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों को जांच के लिए भेजा ऊधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉