Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

डाम में नहाने गए दो पक्षों में कहा सुनी में गोली चली, एक युवक की मौत, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर। गूलरभोज डाम नहाने गए दो पक्षों में कहासुनी हो गई। लोटते समय बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी जिसमें एक युवक की मौत हो गई। चार लोगों के खिलाफ चार लोगों के खिलाफ गदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गांव बेरिया दौलत निवासी गुरदीप सिंह दोपहर बाद घर से गूलरभोज डाम नहाने के लिए गया था। इस दौरान कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। वहां गुरदीप सिंह अपने मौसेरे भाई जगरूप सिंह के साथ सेंट्रो कार से लौट रहा था। तभी गदरपुर थाना क्षेत्र के गांव डलपुरा नहर वाली सड़क पर बाइक सवार आ धमके। गुरदीप सिंह कार से बाहर निकाला, तभी बाइक सवार युवकों ने तमंचे से गोली मारी दी, जिससे गुरदीप सिंह घायलावस्था में सड़क पर गिर गया। उसके बाद आरोपियों ने जगरूप सिंह पर तमंचा ताना और फिर फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान: 369 ग्राम अवैध चरस के साथ एक गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी
Ad

गुरदीप सिंह को गंभीर अवस्था में बाजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। परिवार के लोगों ने उसे काशीपुर एक अस्पताल में भर्ती कराया। बरेली अस्पताल ले जाते समय गुरदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई गुरदित्त सिंह की तहरीर पर गांव बेरिया दौलत निवासी हर्षित बोहरा, रविन्द्र उर्फ बिल्लो, सौरभ बाबा और गगन निवासी बांखेड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लक्ष्मी सिनेप्लेक्स बिल्डिंग स्थित बैंक में लगी आग, शॉर्ट सर्किट अथवा एसी फटने की आशंका, पुलिस और दमकल विभाग की टीम की तुरंत कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉