Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बैराज में नहाने गये दो युवकों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:-  कोसी बैराज दो परिवारों के लिए काल बन गया। बैराज में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी अंकित पुत्र प्रेम सिंह और मयंक पुत्र भारत सिंह असवाल कोसी बैराज में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान दोनों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए आसपास मौजूद लोगों ने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक सर्च अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी पहुंच गए। पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी

कोसी बैराज में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग गहरे पानी में उतरने से बाज नहीं आ रहे हैं। गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में युवक और पर्यटक बैराज पहुंचते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी, बैराज और अन्य जलाशयों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतें। अधिकारियों ने कहा कि बरसात के मौसम में जलस्तर और पानी का बहाव बढ़ सकता है, जिससे जान का खतरा बढ़ जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉