उत्तराखण्डहरिद्वार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार दौरे पर, सीएए के तहत पांच लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपेंगे, लंबे समय से भारत में रह रहे लोगों को मिलेगी राहत

Ad

हरिद्वार:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे, जहां वे एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे नागरिकता संशोधन अधिनियम यानी (सीएए) के तहत पांच लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपेंगे। प्रमाण पत्र मिलने के बाद ये सभी व्यक्ति आधिकारिक रूप से भारत के नागरिक बन जाएंगे।

Ad

जानकारी के अनुसार गृह मंत्री हरिद्वार में सरकार के कामकाज की समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे। इसी समीक्षा बैठक के दौरान नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी जनगणना निदेशक आशीष श्रीवास्तव ने दी है, जो Office of the Registrar General & Census Commissioner, India के तहत जनगणना निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि इन पांचों व्यक्तियों के नाम राज्य सरकार को पहले ही भेजे जा चुके हैं।

सीएए लागू करने की दिशा में अहम कदम

सीएए के तहत पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है। यह पूरी प्रक्रिया कानूनी ढांचे के तहत पूरी की जा रही है, जिससे लंबे समय से भारत में रह रहे लोगों को राहत मिल सके।

जनगणना निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक वर्ष में 162 लोगों को सीएए के तहत भारतीय नागरिकता दी जा चुकी है। ये सभी लोग पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भारत आए थे।

1990 के दशक से भारत में रह रहे ज्यादातर लोग

जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक नागरिकता प्राप्त करने वालों में अधिकतर लोग 1990 के दशक में भारत आए थे, जबकि कुछ लोग 2000 से 2010 के बीच यहां पहुंचे। इससे स्पष्ट होता है कि सीएए के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगलों में लगी आग से समूचा इलाका धुएं से ढका, सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायतें बढ़ीं, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बांग्लादेश से आए लोगों ने भी किया आवेदन

सीएए के अंतर्गत बांग्लादेश से से आए लोगों ने भी नागरिकता के लिए आवेदन किया है। फिलहाल इन सभी आवेदनों की जांच प्रक्रिया जारी है। हालांकि अभी तक बांग्लादेश के किसी भी आवेदक को नागरिकता प्रदान नहीं की गई है।

सरकार का कहना है कि सभी आवेदनों की गहन जांच के बाद ही नागरिकता प्रदान की जाएगी, ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और कानून के अनुरूप बनी रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉