उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने आदेश किया जारी: 30 मार्च की प्रस्तावित परीक्षा अब 31 मार्च मंगलवार को


हल्द्वानी:- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने 30 मार्च को प्रस्तावित परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया है। अब ये परीक्षाएं 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को पूर्व निर्धारित समय पर आयोजित होंगी।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार ने जारी आदेश में बताया है कि उत्तराखंड शासन द्वारा घोषित अवकाश में संशोधन के बाद 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसी कारण परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 30 मार्च को निर्धारित सभी प्रश्नपत्र अब 31 मार्च को उसी समय-सारणी के अनुसार होंगे। इस बदलाव की सूचना सभी क्षेत्रीय केंद्रों, अध्ययन केंद्रों और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि छात्रों तक समय पर जानकारी पहुंच सके।
साथ ही विश्वविद्यालय ने क्षेत्रीय निदेशकों व अध्ययन केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि वे इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे नई तिथि के अनुसार अपनी तैयारी करें और किसी भी तरह के भ्रम से बचने के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और सूचना माध्यमों पर लगातार नजर बनाए रखें।










