Medical
उत्तराखण्डटिहरी

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के नाम पर 15 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को टिहरी पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। इनके विरुद्ध आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में बीते 16 सितम्बर को चौदह बीघा निवासी रविंद्र सिंह ने शेयर बाजार में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम से एक एप डाउनलोड कर एक कंपनी में 15 लाख 77 हजार रुपए की ट्रेडिंग के बहाने धोखाधड़ी की तहरीर दी थी। एक्टिव सर्विलांस और अन्य माध्यमों से टिहरी पुलिस ने दोनों आरोपियों को फरीदाबाद हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। दीपक की फरीदाबाद में एक छोटी फैक्ट्री है। जबकि कृष्ण हॉज पाइप के मोल्ड बनाने का काम करता है। जहां उनकी जान पहचान योगेश नाम के व्यक्ति से थी। जिसने उनसे कोटक महिंद्रा, आईडीएफसी, इंडसइंड बैंक में करंट खाता खुलवाने को लेकर उन्हें लालच देकर धनराशि देने का आश्वासन दिया। कहा कि वह भी लोगों को बातों से जाल में फंसाते थे और धनराशि को विभिन्न तरह से प्रलोभन देकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। पुलिस टीम में साइबर सेल के एसआई संजय मिश्रा, दर्शन काला, हेड कांस्टेबल विकास सैनी, मयंक बलूनी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के अधिकारियों के साथ की बैठक, जनपद में प्रभावित नेटवर्क व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉