Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किसान मेले का शुभारंभ, हरेला गार्डन का किया वर्चुअल उद्घाटन

Ad

पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 116वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने किसान मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद मेला स्थल का भ्रमण भी किया। इस दौरान सीएम ने हरेला गार्डन का वर्चुअल उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न जिलों के नौ प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की किताबों का विमोचन भी हुआ। मेले में विभिन्न फर्मों के 210 बड़े एवं 190 छोटे स्टाल लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कहा कि विवि का हरित क्रांति में बड़ा स्थान है। किसान मेलों की किसानों की उन्नति में बड़ी भूमिका रहती है। खेती की नई तकनीकों से किसान रूबरू होते हैं। किसान मेला कृषि का बड़ा कुंभ है। किसानों को उन्नतिशील बनाने में मददगार होते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने किसानों के लिए 14 हजार करोड़ की सात योजनाओं को मंजूरी दी है। प्रदेश में किसानों की उन्नति के तमाम योजनाओं को संचलित किया जा रहा है। बिना ब्याज के तीन लाख का लोन दिया जा रहा है। कृषि उपकरणों में 80 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है। कीवी और एप्पल मिशन की भी शुरुआत की गई है और परिणाम सकारात्मक आए हैं। इस दौरान कुलपति मनमोहन सिंह चौहान, विधायक शिव अरोरा, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉