Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: आने वाले चार दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट जारी, भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में आने वाले चार दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना को देखते हुए सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14 से 17 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र दौर की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम चेतावनी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव की व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

14 अगस्त को चार जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

चंपावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। शेष जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर नैनीताल जिले में 14 अगस्त को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद, जिलाधिकारी ने आदेश किये जारी

15 अगस्त को पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट

15 अगस्त को सभी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

16 अगस्त को चंपावत, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट

16 अगस्त को चंपावत, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की आशंका है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, चमोली, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। कई अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।


17 अगस्त को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट

17 अगस्त को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश तथा आकाशीय बिजली के साथ बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है। प्रदेश के बाकी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में निकाली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्र प्रेम मे रंगा धारी, हर घर तिंरगा फहराने का आह्वान

अधिकारियों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू करने के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखें।

उन्होंने आम लोगों से भी मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका वाले स्थानों, नदी-नालों और जलधाराओं के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है।

भारी बारिश के दौरान जलभराव, सड़क अवरोध और नदियों-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े होने के बजाय सुरक्षित पक्के भवन में शरण लेने की सलाह भी दी गई है। उन्होंने लोगों से उफनती नदियों और नालों में जाने, तैरने या नौका विहार करने से पूरी तरह बचने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉