Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मौसम: उत्तराखंड में तापमान में गिरावट, पहाड़ी क्षेत्रों में पाले के कारण वाहन चलाने में दिक्कतें बढ़ीं, मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:- उत्तराखंड में मौसम शुष्क होने के बावजूद तापमान में निरंतर गिरावट आ रही है। ठंड ने आम जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान औसतन 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे पहाड़ों से लेकर मैदान तक सिहरन बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

अगले कुछ दिन प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हालांकि, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तेज पाला गिरने के संकेत हैं, जिससे रात के समय सड़कों और पगडंडियों पर फिसलन बढ़ गई है। उधर, मैदानी जिलों में हल्के कोहरे ने सुबह-सुबह दृश्यता को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

विशेषज्ञों का कहना है कि रातें लगातार कड़ाके की ठंड में बदल रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में पाले के कारण वाहन चलाने में लगातार दिक्कतें बढ़ी हैं और स्थानीय निवासियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान
Ad

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले दो से तीन दिनों में पारा और नीचे जा सकता है, जिससे ठंड का प्रकोप और तीव्र होने की आशंका है।

इधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से आवश्यकतानुसार ही यात्रा करने और सुबह-शाम पर्याप्त गर्म कपड़ों का उपयोग करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉