उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और 40 से 50 किलोमीटर रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका, अलर्ट जारी

Ad

देहरादून:-   उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार को कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में तेज बारिश और झोंकेदार हवाओं की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Ad

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में 11 मई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। विशेष तौर पर पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, 12 मई से प्रदेशभर में मौसम में धीरे-धीरे सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं।
प्रदेशभर में बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने भी अलर्ट मोड अपनाया है और जरूरी सेवाओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो बुजुर्गों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉