Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: कल पांच दिसंबर से मौसम बदलने की संभावना, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, सूखी ठंड से मिल सकती है राहत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में कल पांच दिसंबर से मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। इसके चलते सूखी ठंड से राहत मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जानकारी के अनुसार चार दिसंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि पर्वतीय इलाकों में सुबह-शाम पाला गिरने से ठंड पड़ेगी। जबकि पांच दिसंबर से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
खासकर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad

अगले ही दिन छह दिसंबर को फिर मौसम साफ होगा लेकिन सात और आठ दिसंबर को एक बार और बदलेगा, जिससे पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश-बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट तो आएगी लेकिन सूखी ठंड से राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉