Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: उत्तराखंड के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट, शीत दिवस जैसी स्थिति बने रहने की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/नैनीतालः- प्रदेश में ठंड का कहर लगातार बढ़  रहा है।  मैदानी क्षेत्रों में भी घना कोहरा छाने से शुक्रवार को शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने हल्द्वानी, नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में भीषण शीत दिवस को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, नैनीताल समेत ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार हैं। इसका सीधा असर प्रदेश भर के तापमान पर पड़ेगा और ठंड और बढ़ने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

आगे के मौसम को लेकर विभाग ने बताया कि 27 से 29 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन नए साल से पहले मौसम फिर करवट लेगा। 30 और 31 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग ने लोगों से घने कोहरे के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉