Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: उत्तराखंड में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद, राज्य के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज बारिश और आंधी तूफान से जनजीवन प्रभावित होने की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल/देहरादून:- प्रदेश के मैदानी इलाकों में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को गुरुवार को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि यह राहत अपने साथ मौसम की नई चुनौतियां भी लेकर आ सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और अंधड़ चलने की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम अचानक करवट ले सकता है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

मौसम विभाग का कहना है कि बीते कुछ दिनों में मैदानी क्षेत्रों का तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया था, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन बदलते मौसम के चलते अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्वतीय जिलों में भी मौसम सक्रिय रहने के संकेत हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों का मौसम और ठंडा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न रुकने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने तथाअनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। किसानों और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना है। ऐसे में जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते जनजीवन प्रभावित होने की संभावना बनी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉