Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जगतपुर गौलापार में धान कटाई की करी शुरूआत, किसानों से किया सीधा संवाद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी-  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को जगतपुर गौलापार क्षेत्र का भ्रमण कर खेत में पहुंचकर धान कटाई की शुरुआत की और किसानों से सीधा संवाद किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। किसानों के अथक परिश्रम से ही देश के हर नागरिक के लिए अन्न की व्यवस्था सुनिश्चित होती है उन्होंने कहा कि वर्तमान में शरद ऋतु में धान कटाई का कार्य पूरे जोरों पर चल रहा है। खेतों में किसानों की मेहनत और खुशहाली देखकर  प्रसन्नता हुई। उन्होंने कामना की कि हमारे अन्नदाता किसान सदैव समृद्ध और खुशहाल जीवन जिएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad

जिलाधिकारी रयाल ने इस दौरान किसानों से उनकी फसल, उपज, समर्थन मूल्य और कृषि से संबंधित समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को किसानों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad

इस दौरान नायब तहसीलदार कुंदन पुरी, कानूनगो रमेश चंद, सांख्यिकी निरीक्षक एमएस डागी, राजस्व उपनिरीक्षक संजय तिवारी, नैंसी राणा, खेत स्वामी, ग्राम प्रधान, एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉