Medical
राष्ट्रीय

केंद्र सरकार ने कीं सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द, सभी बॉर्डर पर अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली:- पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद केंद्र सरकार ने सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। गृह मंत्रालय ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को बॉर्डर पर हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। पूरे देश में मॉक ड्रिल की तैयारी भी शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

गृहमंत्री अमित शाह ने अर्धसैनिक बलों के डीजी को निर्देश दिए हैं कि बॉर्डर पर पूरी सतर्कता बरती जाए और किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार रहें। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब और जम्मू सीमाओं के अलावा राजस्थान और गुजरात बॉर्डर पर भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना ने रात 1:28 बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर किया, जिसमें लाहौर में हाफिज सईद और बहावलपुर में मसूद अजहर के अड्डों को निशाना बनाया गया।  मुजफ्फराबाद, धामोल, कोटली और बाघ सेक्टर में भी मिसाइल हमले किए गए।
इन हमलों में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के करीब 30 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि है।

ADVERTISEMENTS Ad

पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन की पूरी रात निगरानी की, जबकि एनएसए अजित डोभाल लगातार अपडेट देते रहे। दूसरी ओर पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने देर रात इमरजेंसी बैठक बुलाई और कहा कि पाकिस्तान जवाब देगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉